नाहन/देवेन्द्र कुमार: अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा स्टार कलाकार के रूप में मौजूद रहे। संस्कृत संध्या में अतिरिक्त जिला उपायुक्त मनेश कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने एक से एक दमदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कुलदीप शर्मा के अलावा इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल ने भी अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कई कलाकारों ने भी यहां प्रस्तुती दी।
