मंजूर पठान,चंबा: कहते है कि दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो मंजिल आखिर मिल ही जाती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया हैं जिला चंबा के तहत आने वाले मंडाह गांव के 18 वर्षीय नाविद खान ने। नाविद खान ने NEET की परीक्षा में 564 अंक लेकर पास की हैं जिससे नाविद खान के परिवार व पूरे इलाके में खुशी की लहर देखने को मिल रही हैं।
नाविद खान चंबा के गांव मंडाह के रहने वाले हैं। नाविद खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता लियाकत खान हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके परिजनों व गुरुजनों का अहम योगदान रहा हैं। नावेद ने कहा कि उन्होंने अपनी शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा से ग्रहण की हैं।
नाविद का कहना है कि उनके परिजन बचपन से ही उन्हें यह बात कहते रहते थे। कि बेटा जब तुम बड़े होंगे तो डॉक्टर बनना। यही कारण था कि नाविद ने कड़ी मेहनत की और अपने परिवार और अपने बुजुर्गों का नाम रोशन किया। नाविद ने नीट परीक्षा पास करके अपने परिजनों व गुरुजनों का नाम रोशन किया हैं। नावेद खान ने आज की युवा पीढ़ी से अपील की है कि युवा पीढ़ी नशे की और ना बढ़े और वह अपनी पढ़ाई में रुचि रखें और अपने परिवार का वह अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
