By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में विकास कार्यों को दी रफ्तार, 24 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में विकास कार्यों को दी रफ्तार, 24 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
himachalNews

विक्रमादित्य सिंह ने घणाहट्टी में विकास कार्यों को दी रफ्तार, 24 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/23 at 6:19 PM
Share
शिमला, 23 फरवरी -:लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में एक दिवसीय दौरे के दौरान 24 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।मंत्री ने 4 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त 37 लाख 66 हजार रुपये की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
करीब 12 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के मध्य विभिन्न क्षेत्रों में 13 किलोमीटर मेटलिंग एवं टारिंग कार्य भी आरंभ किया गया। साथ ही 2 करोड़ 12 लाख रुपये के अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
300 महिलाओं को वितरित की गई सिलाई किट
कार्यक्रम के दौरान टाटा पावर और उषा इंटरनेशनल के सहयोग से हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा 300 महिला उद्यमियों को सिलाई किट वितरित की गईं। मंत्री ने सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं परिवार और समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभा रही हैं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज की नारी अपनी पहचान स्वयं बना रही है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं। मंत्री ने संस्था को अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने के लिए नया प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए और सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
शिमला ग्रामीण में 375 करोड़ के विकास कार्य
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में दो बार आई प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। घणाहट्टी पंचायत में पिछले तीन वर्षों में 18 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में स्थापित बड़े शिक्षण संस्थानों के कारण क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है।
नशे के खिलाफ महिलाओं से सहयोग की अपील
मंत्री ने बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस एवं जिला प्रशासन को अवगत कराने की अपील भी की गई।इस अवसर पर मंत्री ने विधायक निधि से घणाहट्टी पंचायत को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
TAGGED: Shimla Vikramaditya Singh gave pace to development works in Ghanahatti
Chandrika February 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article इंदिरा गांधी मातृ-शिशु संकल्प योजना से कुपोषण पर प्रहार, 2.99 लाख लाभार्थियों को मिलेगा पोषण सहयोग
Next Article एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीटिंग क्षमता बढ़कर 32
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?