सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब लोगों को पर्ची बनाने के लिए भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही ज्यादा देर तक लाइन में खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ेगा । इस समस्या से निजात पाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक नया पर्ची काउंटर को बनाना शुरू कर दिया है, आगामी कुछ दिनों में इसकी सुविधा लोगों को मिलने वाली है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने सोमवार को जानकारी देते हुए है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है, जहां पर सिरमौर शिमला और सोलन के लोग अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं । ऐसे में यहां पर ओपीडी की संख्या भी 1000 से 1500 के बीच में रहती है लेकिन अस्पताल परिसर में दो ही पर्ची काउंटर होने की वजह से यहां पर लंबी लाइन देखने को मिलती है और लोगों को घंटे अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। डॉ वर्मा ने बताया कि इस समस्या से निजात पाने के लिए अब यहां पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक नया पर्ची काउंटर तैयार किया जा रहा है जिसकी सुविधा आगामी दिनों में लोगों को यहां पर मिलेगी,उन्होंने कहा कि अस्पताल में तीन पर्ची काउंटर होने से लोगों की बारी भी जल्दी आएगी और उन्हें घँटों इंतजार भी नही करना पड़ेगा।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां पर रोजाना ओपीडी की संख्या ज्यादा रहती है और लोग अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचते हैं ऐसे में अब लोगों को घंटे अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा यहां पर नया पर्ची काउंटर तैयार किया जा रहा है।
