राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): भारत बेहतरीन टीम है इस वर्ल्डकप में अब तक भी भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया है ऐसे में धर्मशाला में कल महत्वपूर्ण मुकाबले में कंपटीशन देखने को मिलेगा। यह बात धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड मैच से पूर्व प्रेस वार्ता करते हुए न्यूजीलैंड के वॉइस कैप्टन विकेट कीपर व बल्लेबाज टॉम लेथम ने कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यूजीलैंड की टीम भी विश्व की किसी भी टीम को हराने का दम रखती हैं।
उन्होंने कहा कि आईपीएल में चेन्नई की टीम की तरफ से काफी मैच भारत में खेले है, ऐसे में भारत की पिचों व आवो-हवा के बारे में भी काफी अनुभव मिला हैं। उन्होंने कहा कि हम पिछले दो वर्ल्डकप से बेहतरीन खेल दिखा दे रहे है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की कंडीशन में भी हमने बेहतरीन खेल दिखाया था वहीं अब भारत मे भी खेलने का अनुभव का काफी लाभ मिल रहा हैं।
टॉम लेथम ने कहा कि आईसीसी इवेंट में जब भी भारत के साथ मुकाबला हुआ कंपीटिशन देखने को मिला हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में न्यूजीलैंड विश्व की किसी भी टीम को हराने का आमद रखती हैं। टॉम ने कहा कि इंडिया में बिल्कुल अलग स्थितियां है, ऐसे में हम पूरी एनर्जी के साथ खेलेंगे। उन्होंने कहा कि इस मैच में बहुत से फैक्टर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि इंडिया के टॉप ऑर्डर ने अब तक महत्वपूर्ण खेल दिखाया हैं साथ ही बोलिंग अटैक भी बेहतरीन रहा हैं ऐसे ही न्यूजीलैंड की टीम भी पूरी तरह से लय में हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला की आऊटफील्ड साधारण है, ऐसे में अब हमें भी संभल कर खेलना होगा। ये एक नई विकेट है, ऐसे में हम भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए टीम प्लान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत से भारत के खिलाफ खेलने में बेहतरीन मदद मिलेगी भारत की अच्छी बल्लेबाजी व गेंदबाजी है, ऐसे में बेहतरीन मैच रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में धौलाधार डीयू फैक्टर है, और काफी ठंड भी है तो ऐसे में हम इस फैक्टर में बहेतर खेल दिखाएंगे।
