विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल सरकार की ओर से प्रथम दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की सुविधा की शुरुवात हो गई हैं। शारदीय नवरात्रे के सप्तमी वाले दिन शनिवार सुबह आठ बजे के करीब निगम की बस सेवा को धर्मशाला से चिंतपूर्णी के रवाना किया गया। ये बस चिंतपूर्णी ग्यारह बजे के करीब पहुंची। इस बस में कुल दस सवारियां धर्मशाला से बैठी हुई थी जिन्होंने माता चिंतपूर्णी के दर्शन किए।
बस में बैठी सवारियों ने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचने पर अपने विचार मीडिया के साथ सांझा किए और कहा कि प्रदेश सरकार की ये बहुत ही अच्छी पहल है कि लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए बसों को चलाया जा रहा हैं बस में बैठी सवारियों ने बताया कि अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए एच आर टी सी की बसों को चलाया जा रहा है जिससे हिमाचल के लोग आसानी से अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों की भी यात्रा कर सकते हैं।
बता दें कि प्रथम दर्शन सेवा के तहत ये बस धर्मशाला से सुबह आठ बजे चलेगी और चिंतपूर्णी साढ़े दस बजे पहुंचेगी जिसके बाद बस की सवारियां दर्शन करने के बाद साढ़े बारह बजे श्री ज्वालाजी मंदिर के रवाना होगी। बस में एक सवारी का चार सौ रुपए किराया तय किया गया है और बस की टिकट की ऑनलाइन बुकिंग होगी।
