संजीव महाजन,नूरपुर: फतेहपुर विधानसभा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत रियाली के बेला लुधियाड़चां के खेतों में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली हैं। खेतों में बिना कपड़ों के कड़कती धूप में इस तरह से नवजात के मिलने से मां की ममता शर्मशार हुई हैं। मिली जानकारी अनुसार बेला लुधियाड़चां के एक व्यक्ति ने खेतों में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जब आगे जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची वहां पड़ी हुई थी और रो रही थी।
व्यक्ति ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान व पुलिस को दी,जिस पर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर पहुंचाया। यहां पर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई।
थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंदर कुमार ने बताया बच्ची को फिलहाल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया हैं,जहां पर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच होगी। उसके बाद उसे फतेहपुर लाया जाएगा। मामला दर्ज कर नवजात बच्ची को खेतों में छोड़ने वालों की धरपक्कड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी ।
