राकेश,ऊना: प्रदेश के ऊना जिला में सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही छात्राओं में से शिक्षा में अव्वल रहने वाली छात्राओं ओर गरीब परिवार की छात्राओं को ऊना की एक एनजीओ की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई हैं। दरअसल गरीब परिवार की बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक एनजीओ की तरफ से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। एनजीओ ने सरकारी स्कूल में 22 बच्चियों को सहायता राशि देकर उन्हें सम्मानित किया हैं। एनजीओ की सदस्यों की माने तो उनका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद करना है, ताकि वह पढ़-लिख कर आगे बढ़ सके और अपने पैरों पर खड़ा हो सके।
एनजीओ की सदस्य सुमन पूरी ने बताया कि वह पहले भी गरीब बच्चों की सहायता करते रहे है। आज उन्होंने 22 बच्चियों को सहायता राशि देकर सम्मानित किया है जिनमें वह बच्चियां भी शामिल है जिन्होंने अपनी कक्षाओं में टॉप कर स्कूल का नाम रोशन किया है। वहीं सहायता राशि पाकर स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां भी अपने आप को काफी गौरान्वित महसूस करती है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई में अच्छे अंक लेकर टॉप किया है। इसी के चलते उनको एक एनजीओ की तरफ से सहायता राशि देकर सम्मानित किया है। इन बच्चियों की माने तो यह सहायता राशि उनके जीवन में आगे बढ़ने के लिए काफी मदद करेगी।
