नाहन/देवेन्द्र कुमार- कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच पर लगातार बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए विभाग ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। ऐसे स्थानों पर मार्ग को चौड़ा करने व विस्तारीकरण करने को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया हैं । नेशनल हाईवे अथॉरिटी ब्लैक स्पॉट पर साढे 3 करोड़ रूपया बजट खर्च कर रही हैं । यह कार्य फरवरी माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
ब्लैक स्पॉट पर मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू
एक्सियन नेशनल हाईवे अथॉरिटी प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि भारत सरकार मंत्रलाय द्वारा हाइवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने को लेकर निर्देश मिलें थे । कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर 4 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चयनित किए गए हैं , जिनमें माजरा, कोलर, दो-सड़का व सेनवाला में मार्ग संकरा होने के चलते समस्या आ रही थी । इन स्थानों पर मार्ग को चौड़ा करने के लिए करीब साढे 3 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है । यह कार्य शुरू कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अंत तक उक्त कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
