By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: परफॉर्मेंस नहीं तो पद नहीं: मंडी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सख्त संदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > परफॉर्मेंस नहीं तो पद नहीं: मंडी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सख्त संदेश
himachalpolitical

परफॉर्मेंस नहीं तो पद नहीं: मंडी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सख्त संदेश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/22 at 6:09 PM
Share
Mandi, Dharamveer-:मंडी में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर सख्त रुख अपनाया। नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे विनय कुमार ने खुले मंच से स्पष्ट कर दिया कि अब संगठन में पद केवल नाम के नहीं, बल्कि काम के आधार पर टिकेंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जिलाध्यक्ष समेत कोई भी पदाधिकारी अपेक्षित परफॉर्मेंस नहीं देता है, तो उसे पद से हटाने में पार्टी कोई संकोच नहीं करेगी।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन में अब सिफारिश नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस ही नियुक्ति का पैमाना होगी। यदि कोई वरिष्ठ नेता किसी कार्यकर्ता की सिफारिश करता भी है, तो पहले उसकी कार्यक्षमता और संगठन के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। परफॉर्मेंस की पुष्टि के बाद ही किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है।विनय कुमार ने जानकारी दी कि आगामी दस दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों, जातियों और क्षेत्रों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेहनती और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित दायित्व दिए जाएंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों का भी गठन किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी पार्टी की तैयारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों पूरी तरह से चुनावों के लिए तैयार हैं। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच किसी भी तरह के मतभेद या नाराजगी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है।
इस अवसर पर विनय कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन का कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी के सभी कार्यक्रम तय समय पर ही शुरू होंगे। यदि किसी कार्यक्रम का समय 11 बजे निर्धारित है, तो नेता ठीक 11 बजे पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को उससे पहले कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहना होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अनुशासन में रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है।
प्रदेशाध्यक्ष के इस सख्त रुख से साफ है कि कांग्रेस संगठन में अब जवाबदेही और कार्य संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी।
TAGGED: Mandi congress president
Chandrika January 22, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जल शक्ति विभाग पर 29 करोड़ का बिजली बिल बकाया, बिजली बोर्ड ने 1000 डिफॉल्टरों को भेजे नोटिस
Next Article ग्राम पंचायत दडूही में नशे के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, एंटी-चिट्टा ग्राम सभा में ली नशामुक्ति की शपथ
Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?