By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ना नारेबाजी ना प्रदर्शन ना ही धरना, सरकार के साथ होगी सीधी वार्ता-एनफीटू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ना नारेबाजी ना प्रदर्शन ना ही धरना, सरकार के साथ होगी सीधी वार्ता-एनफीटू
himachalNews

ना नारेबाजी ना प्रदर्शन ना ही धरना, सरकार के साथ होगी सीधी वार्ता-एनफीटू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/05 at 10:05 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में कामगार श्रमिकों व मजदूरों के हककों के लिए अब न तो धरना प्रदर्शन होगा नाही नारेबाजी व चक्का जाम होगा,बल्कि सीधे तौर पर समस्याओं के निदान के लिए सरकार से वार्ता होगी। इसके लिए नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (डीएचएन) भारत सरकार से मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन ने हिमाचल प्रदेश में भी श्रमिकों के हितों के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। संगठन ने प्रदेश में श्रमिकों को किसी भी क्षेत्र में पेश आ रही परेशानियों का खाका बनाना भी शुरू कर दिया है।

प्रदेश में मजदूर कामगारों की समस्या को करवाएगा हल

इस बारे में आयोजित पत्रकार वार्ता में विस्तार से जानकारी देते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि संगठन ने प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू कर दी हैं जिस कड़ी में मंडी से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन है जो देश भर में मजदूरों कामगारों आदि की समस्याओं को उचित मंच पर सरकार के साथ वार्ता कर सुलझाने में विश्वास रखता है। यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक संगठन है जो अब हिमाचल प्रदेश में भी अपनी सक्रीय भूमिका निभाएगा। दिनेश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा समय में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व रेहड़ी फहड़ी वाले बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इन्हें इनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उचित न्यूनतम मानदेय भी नहीं मिल रहा है जिसके लिए आने वाले समय में सरकार के साथ वार्ता कर इन समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ संगठन धरने प्रदर्शन चक्का जाम आदि कर अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास करते हैं लेकिन यूनियन शांतिपूर्ण तरीके से सरकार से साथ सीधी वार्ता कर मसलों को हल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार होगा जिसके बाद फिर सभी जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में श्रमिकों को पेश आने वाली समस्याओं के निदान के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

TAGGED: Mandi National Front of Indian Trade Union
Chandrika January 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नगर निगम ने ड्रोन मैपिंग की शुरू.. शिमला की सम्पतियों का किया जाएगा आकलन
Next Article ददाहू स्कूल में पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार….उत्कृष्ट छात्रों को किया पुरस्कृत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?