नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने 7 दिवसीय रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान आज ददाहू स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार वितरित किए।
बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बनी”सुखाश्रय योजना”
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने “सूखाश्रय योजना” आरम्भ क़ी है जो कि बेसहारा बच्चों के लिए माता पिता के रूप में सहारा बन कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने वायदे के अनुरूप प्रदेश में सरकार बनते ही प्रदेश के कर्मचारियो को सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया गया है जिससे लाखों कर्मचारियो और उनके परिजनों को लाभ मिला है और उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है। इसके लिए उन्होंने सभी कर्मचारी और उनके आश्रितों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो चुनाव से पूर्व जनता से वादे किए थे उन्हें चरण व तरीके से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें विधार्थियो के लिए शिक्षा, खेल कूद, लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए स्टार्टअप योजना शुरू की गई है जिसका लाभ पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य कई प्रकार की जन हितेषी योजनाएँ आरम्भ की हैं जिनका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा।
