अरविंदर सिंह,हमीरपुर : बिलासपुर ओर सोलन में बंद पड़े सीमेंट प्लांट्स के विरोध में पूर्व सैनिक कल्याण समिति हमीरपुर उत्तर आई हैं। समिति की ओर से यह चेतावनी दी गई हैं कि अगर बाहर से ट्रक आए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी विरोध के चलते हमीरपुर में ट्रक ऑपरेटर्स ने हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी की अगुवाई में सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने अदानी समूह के मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र व प्रदेश सरकार से जल्द मामले को सुलझाने की मांग की।
इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने निगम कार्यालय से लेकर बस अड्डा हमीरपुर से हमीरपुर बाजार में रोष रैली भी निकाली। रैली के दौरान ट्रक ऑपरटरों ने अदानी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और प्रदेश में समूह की ओर से तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप भी लगाए। पूर्व सैनिक कल्याण समिति का आरोप है कि माल भाड़े में ट्रक ऑपरेटरों की ओर से कमी करने के बावजूद अदानी समूह उनका शोषण कर रहा है।
ट्रक ऑपरेटर पूर्व सैनिक चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से जारी फरमान के बाद कई ट्रक ऑपरेटरों ने नए ट्रक खरीदे थे,लेकिन अब हड़ताल के चलते बैंक लोन की किस्त वह किस तरह वापिस देंगे यह समस्या उन्हें सता रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिक संहिता विभिन्न लोग बिलासपुर व सोलन में स्थापित इन सीमेंट इकाइयों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए हैं जिनको इनके बंद होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रक ऑपरेटर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा से भी मामले को सुलझाने की अपील की थी लेकिन आज तक उस पर भी कुछ नहीं हुआ हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समूह दूसरे प्रदेशों से ट्रक मंगवा कर ढुलाई का काम करवाता हैं तो प्रदेश का ट्रक ऑपरेटर यूनियन इसका विरोध करेगा और इसके खिलाफ आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा।
समिति ने आरोप लगाया कि अदानी समूह तानाशाही रवैया अपनाकर ट्रक ऑपरेटर्स के खिलाफ सोची समझी रणनीति अपना रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाहर से ट्रक ऑपरेटर मंगाकर कर सीमेंट प्लांट में उनको कार्य पर लगाया जाता है तो प्रदेश भर में ट्रक ऑपरेटर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे और अदानी समूह को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
पूर्व सैनिक कल्याण समिति हमीरपुर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अदानी समूह के द्वारा सोची-समझी रणनीति के तहत ट्रक ऑपरेटरों का शोषण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के द्वारा माल भाड़े किराए में कटौती करने के बावजूद अदानी समूह के लगातार पिछले कुछ समय से ट्रक ऑपरेटरों की अनदेखी कर रही हैं। बता दें कि हमीरपुर जिला में ढाई सौ के करीब ट्रक ऑपरेटर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सीमेंट फैक्ट्री के साथ जुड़े हुए हैं जिन्हें अब हड़ताल के चलते रोजी रोटी के अलावा बैंक लोन वापस करने की चिंता सता रही है।
ट्रक ऑपरेटर्स की तकलीफों को देखते हुए निर्णय ले सरकार
वहीं ट्रक ऑपरेटर ढ़टवालिया ने कहा कि उनके ट्रक काफी लंबे समय से बरमाण सीमेंट फैक्ट्री के साथ जुड़े थे और अब इस हड़ताल के चलते उन्हें काफी नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से इस मामले में को जल्द सुलझाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को ट्रक ऑपरेटरों की तकलीफों को देखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए।
