राकेश, ऊना : सोमवार रात जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता रविंद्र सेठी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस भी अब इस मामले में तीव्र गति से जांच में जुट गई है। मंगलवार शाम को उत्तरी रेंज की डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने ऊना के दुलैहड़ गावं पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ओर अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने घटनास्थल पर जाकर बारीकी से वहां पर पूछताछ की। इस दौरान एक लड़के से भी डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने भी काफी देर इस बारे में बातचीत की। ऊना पुलिस की ओर से इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 टीमों का भी गठन किया गया है जो कि लगातार छापेमारी को अंजाम दे रही है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को भी डिटेन किया है और उनसे हत्या के मामले में पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले को जल्द से जल्द हल करने के प्रयास में लगी हुई है की हत्या किसने की है और इसके पीछे क्या वजह रही।
अभी मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जिस प्रकार से पुलिस तीव्र गति से जांच को आगे बढ़ा रही है जल्द ही इस मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। डीआईजी सुमेधा द्विवेदी इस मामले की पल-पल की अपडेट अधिकारियों से ले रही है वह खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
