By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत डाडासीबा में 127 मरीजों ने करवाई आंखाें की जांच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत डाडासीबा में 127 मरीजों ने करवाई आंखाें की जांच
healthhimachal

मोतियाबिंद मुक्त अभियान के तहत डाडासीबा में 127 मरीजों ने करवाई आंखाें की जांच

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/14 at 2:24 PM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हजारों लोगों की आंखों की अनमोल रोशनी बचाकर कैप्टन संजय का जसवां-परागपुर क्षेत्र को मोतियाबिंद मुक्त करने का अभियान के तहत मंगलवार को डाडासीबा में 127 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। समाजसेवी संजय पराशर का यह अभियान लक्ष्य को छूने के करीब पहुंच गया है। अभियान के दूसरे चरण में बड़ी संख्या में मरीज आखों की जांच करवाने आ रहे हैं। मई माह में शुरू किए गए इस चरण में अब तक 4518 मरीज अपनी आखों की जांच करवा चुके है। शनिवार को यही निशुल्क व्यवस्था संजय की ओर से परागपुर व रक्कड़ में उपलब्ध करवाई जा रही है।

जसवां-परागपुर क्षेत्र की हर पंचायत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के बाद पराशर ने क्षेत्र में दूसरे चरण की शुरूआत की। क्षेत्र को दो जोन डाडासीबा और रक्कड़ बेल्ट में बांटा गया है, जहां हर मंलगवार और शनिवार को आखों के मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक करते है। बड़ी बात यह भी है कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों का मेडिकल फिटनेस, ई.सी.जी., बीपी एवं शुगर की जांच को प्राथमिकता के साथ तत्काल करवाया जा रहा है, ताकि ऑपरेशन के लिए दूर दराज से आने वाले मरीजों को अस्पताल में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए निर्धारित स्थानों पर लाभार्थी पहुंच रहे हैं। डाडासीबा, रक्कड़ और परागपुर में आसपास की पंचायतों के स्थानीय वासी निर्धारित स्थानों पर पहुंच रहे हैं और आंखों का इलाज करवा रहे है। इसके अलावा क्षेत्र की उन पंचायतों में पराशर डॉक्टरों की टीमें भेजते हैं, जहां पर बुजुर्ग मरीज इन स्थानों पर पहुंचने में असमर्थ है। दूसरे चरण 4212 मरीजों को आई ड्रॉप्स और 2673 को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। अब तक हजारों मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन हो चुके हैं।

मंगलवार को डाडासीबा में पहुंचे 127 मरीजों में 92 को निशुल्क चश्मे और 102 को आई ड्रॉप्स दिए गए। संजय पराशर का कहना था कि वह जसवां-परागपुर को मोतियाबिंद मुक्त करने का अभियान तब तक चलता रहेगा, जब तक एक मरीज भी इस व्यवस्था का लाभ लेने आता रहेगा। पहले चरण में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया तो उसमें 44000 से ज्यादा लाभार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद अब दूसरा चरण शुरू किया जा चुका है, जिसमें लाभार्थी पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि मोतयाबिंद के जितने भी मरीज आ रहे है, उनके ऑपरेशन की भी व्यवस्था की जा रही है। पराशर ने कहा कि जसवां-परागपुर क्षेत्र में आंखों का अस्पताल खोलना उनका लक्ष्य भी है और संकल्प भी। अब इसे लेकर प्रारूप तैयार किया जा रहा है।

TAGGED: health, himachal
admin September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article उतरी रेंज की डीआईजी सुमेधा दुवेदी ने लिया ऊना गोलीकांड मामले में घटना स्थल का जायजा
Next Article जनता को कर्ज में डुबोकर प्रदेश में रैलियां कर रही जयराम सरकार: सुरजीत सिंह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?