राहुल चावला, धर्मशाला : इस वर्ष प्रदेश के एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के बच्चें ही नहीं बल्कि हर जिला से बच्चे प्रवेश को लेकर आवेदन कर सकते हैं। एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिए हैं। सरकार ने इन स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया हैं। पूर्व में एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल में ट्राइबल एरिया के बच्चे भी प्रवेश ले पाते थे,लेकिन इस बार नियमों में बदलाव किया गया हैं।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे हिमाचल के 12 जिलों से जो भी योग्य बच्चे हैं, वे एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल में प्रवेश हेतू आवेदन कर सकते हैं। इसके चलते प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पूरे प्रदेश भर में एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल में दाखिले हेतू प्रवेश परीक्षा सेंटर बनाने जा रहा है। बोर्ड सचिव ने प्रदेश भर के बच्चों से अपील की हैं कि पात्र बच्चे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रवेश परीक्षा हेतू आवेदन करें।
अभ्यर्थी 24 जून तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 25 जून से 27 जून तक ऑनलाइन आवेदनों में शुद्धिकरण होगा। परीक्षा के 4 दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करे सकेंगे ओर 16 जुलाई को 11 बजे से 1 बजे तक परीक्षा होगी। बता दें कि प्रदेश में एकलव्य स्कूलों की संख्या 4 हैं। जिला चंबा में 2, किन्नौर ओर लाहौल स्पीति में एक-एक स्कूल सरकार की ओर से छात्रों की सुविधा के लिए बनाया जिक हैं।
