By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढालपुर अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों से पूछे जाएंगे 3 सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > ढालपुर अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों से पूछे जाएंगे 3 सवाल
healthhimachal

ढालपुर अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों से पूछे जाएंगे 3 सवाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/05/31 at 3:34 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा -ढालपुर अस्पताल में आने वाले अब हर मरीज से डॉक्टर के द्वारा तीन सवाल पूछे जाएंगे। वही तीनों सवालों में अगर मरीज के द्वारा तंबाकू से संबंधित कोई जानकारी दी गई। तो मरीज को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली योजनाओं के बारे में भी डॉक्टर विशेष रूप से जागरूक करेंगे। ताकि जिला कुल्लू को तंबाकू मुक्त किया जा सके।

ढालपुर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि ओपीडी में आने वाले हर मरीजों से पहले यह पूछा जाएगा कि क्या वे तंबाकू का सेवन करते हैं। दूसरा सवाल क्या वह तंबाकू को छोड़ना चाहते हैं और तीसरे सवाल सवाल में यह पूछा जाएगा कि क्या बे खुद को स्वास्थ्य विभाग के पास रजिस्टर्ड करना चाहते हैं। ताकि उनका नशा निवारण केंद्र में इलाज किया जा सके। वहीं अगर मरीज अगर नशा निवारण केंद्र में अपने इलाज की अनुमति देता है। तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उनका निशुल्क उपचार किया जाएगा।

तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षु नर्सों को जानकारी देते हुए डीएडिक्शन सेंटर के प्रभारी डॉ सत्यव्रत ने कहा कि जिला कुल्लू के भुंतर में नशा मुक्त भारत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है और यहां पर नशे से दूर रहने के लिए लोगों का इलाज भी किया जाता है। इसके अलावा मनोचिकित्सक के द्वारा भी उनकी काउंसलिंग की जाती है। ताकि नशा छोड़ने के बाद व्यक्ति दोबारा नशे की ओर ना मुड़ सके। उन्होंने बताया कि नशा निवारण केंद्र भुंतर में अभी तक 6000 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। उसके बाद भी लोगों की बार बार काउंसिल की जाती है। ताकि इस बात का पता चल सके कि वे कहीं दोबारा से नशे की लत नहीं पड़ गया है।

वही सी एम ओ कुल्लू डॉ नागराज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को तंबाकू से दूर रहने के बारे में जागरूक करते हैं और समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। ऐसे में अब अस्पताल की ओपीडी में तंबाकू से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा और तंबाकू से संबंधित तीन सवाल भी पूछे जाएगा।

TAGGED: Kullu dhalpur regional hospital
Chandrika May 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एक तो एनपीए बंद, फिर वेतन में भी किया गया भेदभाव..डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया जमकर विरोध
Next Article बारिश से बढ़ा नदी नालों का जलस्तर..सँगड़ाह में मलबे की चपेट में आई गाड़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?