अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी इन दिनों ज़िला किन्नौर के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने मंगलवार को रिकोंगपिओ स्थित बौद्ध मंदिर मे देश के प्रसिद्ध अवतारी बौद्ध धर्म गुरु लोचा टुलकु रिंबोछे व ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद लिया।
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दोनों अवतारी बौद्ध धर्म गुरुओं से मुलाक़ात करने के बाद बौद्ध मंदिरों के विकास कार्यों व आमजनमानस के विषय पर चर्चाएं की और ज़िला में बौद्ध धर्म के माध्यम से होने वाले शांति कार्यों पर भी बात चीत की। बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दोनों अवतारी बौद्ध धर्म गुरुओं से मुलाक़ात करने के बाद बौद्ध मंदिर के अंदर हो रहे विकास कार्यों का भी सामान्य जायजा लिया।
बता दें कि इन दिनों देश के प्रसिद्ध अवतारी बौद्ध धर्म गुरु जो दोनों किन्नौर ज़िला से संबध रखते हैं दोनों रिकांगपिओ में लोगों के मध्य दर्शन देने आए हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में दोनों गुरु यहां लोगों को प्रवचन देने के साथ आशीर्वाद भी प्रदान कर रहे हैं। वहीं ज्ञाबुंग टुलकु रिंबोछे को अब ज़िला के रिकांगपिओ बौद्ध मठ का मठाधीश भी नियुक्त किया गया है और अब वे रिकांगपिओ मठ की बागडोर संभालेंगे।
