सोलन/योगेश शर्मा: धरने पर बैठे एनपीएस कर्मचारियों ने सरकार को दो टूक कहा है कि “हम चाहते हैं सरकार रिपीट हो, लेकिन सरकार को ओपीएस बहाल करनी होगी”। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का आन्दोलन अब हर जिले में जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के दूसरे दिन अजीत, नसीब, चुन्नी लाल और हेतराम ने मोर्चा संभाला। पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे इस क्रमिक अनशन में रोजाना 4 से 5 लोग बैठाने का ऐलान कर्मचारी संघ ने किया है।
सोलन ब्लॉक के अध्यक्ष सरूप सिंह ने बताया की वे लगातार 5 से 7 सालों से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है और आगे भी वे इसी तरह संघर्ष जारी रखेंगे जब तक की सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती। उनका कहना है की यदि मौजूदा सरकार रिपीट होना चाहती है ,तो उन्हें कहीं न कहीं उनकी मांगो को मानना और सुनना होगा। उन्हें पूरी उम्मीद है की उनकी मांगे जल्द ही पूरी हो जाएगी।
