नाहन/देवेन्द्र कुमार: शहर के युवाओं ने जिला के नए पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा से मुलाकात की। युवाओं द्वारा उनका फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया गया। इसके साथ-साथ उनके द्वारा जो नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, उसकी भी सराहना की।
युवाओं के इस शिष्टमंडल में नाहन के शिवहंस, नवीन ठाकुर, महिपत सोलंकी, इंदरपाल सिंह, बिनेश राणा और महेश ठाकुर शामिल है।
