संजु चौधरी, शिमला: शिमला के मॉल रोड के साथ मिडिल बाजार में 18 जुलाई शाम को हुए धमाके के बाद अब इसकी जांच के लिए एनएसजी की टीम शिमला पहुंच चुकी हैं। रविवार सुबह 8:45 मिनट पर ही एनएसजी की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मॉलरोड पहुंची ओर मॉल रोड के साथ मिडल बाजार के उस भाग को सील कर दिया जहां धमाका हुआ था।
एनएसजी कमांडो का एक दल मॉल रोड पर तैनात रहा। वहीं दूसरे दल ने मिडल बाजार स्थित रेस्तरां से धमाके के साक्ष्य जुटाए। एनएसजी दल के लगभग 15 से 20 कमांडों की इस टीम में डॉग स्क्वाड के साथ फॉरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।
बता दें कि मिडल बाजार में 18 जुलाई को एक रेस्तरां में धमका हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौ+त जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। वहीं धमाके को लेकर सवाल उठ रहे थे और इसकी जांच की मांग की जा रही थी। शुरुआती जांच में गैस का रिसाव धमाके के कारण बताया जा रहा था, लेकिन इसके अवशेष नहीं मिले थे जिसके बाद इसकी जांच की मांग लगातार उठ रही थी।
धमाका इतना जोरदार था कि इससे मॉल रोड की दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। यहां पर इतने बड़े धमाके के बाद लोगों में यह विस्फोट चर्चा का विषय बना हुआ था, जिसके चलते रविवार को यहां एनएसजी की टीम जांच के लिए पहुंची हैं। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे और डीजीपी से इस मामले की गहनता से जांच की मांग उठाई थी।
