राकेश,ऊना: मणिपुर में हुई महिलाओं से बर्ब+रता को लेकर पूरा देश क्रोधित हैं। खासकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी इस मामले में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की ओर से इस घटना का कड़ा विरोध जताया जा रहा हैं। इसी कड़ी में ऊना जिला में युवा कांग्रेस ने मणिपुर घटना को लेकर रविवार को रोष रैली निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूं+क कर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मणिपुर की घटना ने देश को शर्मसार किया हैं। बेटी हैं अनमोल का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आज बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। जिस प्रकार मणिपुर की घटना को अंजाम दिया गया हैं प्रधानमंत्री इस मामले पर चंद सेकंड बोल कर अपना पल्ला झाड़ चुके हैं, जबकि महिलाओं की बात करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो युवा कांग्रेस केंद्रीय नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगी। आज यह प्रदर्शन ऊना में किया गया है लेकिन आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन बड़े स्तर पर किया जाएगा।
