हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में एनएसयूआई ने अपने 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। अणु सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित इस कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ का संदेश दिया गया।इस मौके पर प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर और युवा प्रवक्ता चंदन ठाकुर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनमें सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार हो सके।एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस के अवसर पर इसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक संदेश पहुंच सके।मुख्य अतिथि नरेश ठाकुर ने एनएसयूआई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से युवाओं को जोड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का यह एक प्रभावी तरीका है।कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
TAGGED:
Hamirpur NSUI's Foundation day
Chandrika
