संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में बढ़ते जा रहे न+शे के ख़ात्मे के लिए पुलिस लगातार काम कर रही हैं। पुलिस की ओर से न+शा तस्क+रों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है और लगातार न+शा तस्क+रों से पुलिस न+शे की खेप बरामद कर रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न के पर्यवेक्षण में न+शे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना नूरपुर के तहत औद रोड में गुप्त सूचना के आधार पर न+शा तस्क+रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।
यहां पुलिस ने रघुवीर सिंह,पुत्र नसीब सिंह, निवासी गांव व डाकघर हटली जम्बाल, तहसील नूरपुर के कब्जे से 9.40 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्टा बरामद किया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अभियोग अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट मामला पंजीकृत किया गया हैं। न+शे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा और जो इस तरह के कार्य में संलिप्त लोग हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती रहेगी ।
न+शा तस्क+रों के खिलाफ़ नूरपुर पुलिस की कार्र+वाई, बरा+मद किया 9.40 ग्राम हेरो+इन/चि+ट्टा
Leave a comment
Leave a comment
