संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): पुलिस जिला नूरपुर की ओर से अ+वैध ख+नन के विरुद्ध चलाए गये अभियान के तहत खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई हैं। यहां पुलिस थाना नूरपुर व ड़मटाल के क्षेत्राधिकार में 1 जेसीबी व 06 ट्रैक्टरों के अ+वैध ख+नन अधिनियम के अधीन चालान किए गए हैं।
इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने बताया कि अ+वैध ख+नन में शामिल खनन माफि+या से 78,200/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया । जिला पुलिस नुरपुर की ओर से ख+नन मा+फिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 मे दिनांक 28.06.23 तक अवै+ध ख+नन अधिनियम के अधीन कुल 620 चालान किए गए हैं और अ+वैध ख+नन में शामिल 93 वाहनों को जब्त किया गया हैं आरो+पियों से कुल 76,53,050/- रुपये जुर्माना वसुल किया गया हैं।
