संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नूरपूर पुलिस ने राजा का तालाब स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं। पुलिस ने होटल से दो युवतियों को पकड़ा है जोकि बिहार व पंजाब की हैं। बीती देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर एसएचओ नूरपुर सुरिंदर धीमान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल राजा का तालाब में सुनियोजित छापेमारी की। छापेमारी से पहले ही दो नकली ग्राहकों को यहां होटल में चल रही अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ करने के लिए भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार होटल मालिक, मैनेजर, फतेहपुर के सोहर गांव के एक होटल कर्मी कथित तौर पर देह व्यापार के धंधे में शामिल थे। आरोपियों ने नकली ग्राहकों से 1300 और 6000 रुपए लिए और उन्हें लड़कियां उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने होटल में छापेमारी की और स्वतंत्र गवाह और बिहार की रहने वाली दो लड़कियों (विवाहित) को छुड़वाया और अभियुक्त से पंजाब और नकली ग्राहकों से लिए गए ट्रैप मनी को बरामद किया।
एसपी नूरपुर, अशोक रतन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि होटल मालिक ही सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित बालिग हैं और शादीशुदा हैं और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें महिला पुलिस को सौंप दिया गया हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 3,4,5,6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया हैं। इस बीच, मुक्त कराई गई महिलाओं को आज अदालत में पेश किया गया और उनका रिकॉर्ड दर्ज किया गया।
