संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस जिला नूरपुर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे अभियान में नूरपुर पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही हैं। लगातार नशे की खेप पुलिस यहां बरामद कर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। गुरुवार को पुलिस जिला नूरपूर पुलिस नारकोटिक टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस जिला नूरपुर में नारकोटिक टीम की ओर से आरोपी नीरज उर्फ कोबरा, पुत्र जगदीश, निवासी गोलवां तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा की घर से तलाशी के दौरान 38.40 ग्राम चिट्टा /हेरोइन बरामद किया गया हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 134/2023 जेरधारा 21 NDPS ACT के तहत दर्ज करके आगामी तफ्तीश थाना नूरपुर की ओर से अमल में लाई जा रही हैं। इसके साथ ही दूसरी जगह गुप्त सूचना के आधार पर विवेक शर्मा उर्फ विक्की, पुत्र हंसराज, निवासी ठाना, डाकघर जसूर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा हाल एसएस मोटर्स जसूर से 6.26 ग्राम चिट्टा/ हीरोइन बरामद की गई हैं।
मामले में आरोपी विवेक शर्मा उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस जिला नूरपुर एसपी अशोक रत्न ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन आरोपियों पर पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 133/2023 जेरधारा 21NDPS ACT के तहत दर्ज करके आगामी तफ्तीश थाना नूरपुर की ओर से अमल में लाई जा रही हैं।
