संजीव महाजन,नूरपुर: अमरनाथ यात्रा के लंगर को लेकर चली तैयारियों के मद्देनजर बाबा बर्फानी सेवा दल ट्रस्ट रजि फगवाड़ा अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम कश्मीर में 15वां लंगर लगाने जा रहा हैं। इसमें नूरपुर-ज्वाली सेवा दल ट्रस्ट अध्यक्ष रघु महाजन की अध्यक्षता में क्षेत्रवासियों की ओर से लंगर में सहयोग दिया गया। राशन सामग्री,नगद राशि बाबा बर्फानी सेवा दल ट्रस्ट फगवाड़ा की टीम को देने दुर्गा मंदिर डमटाल में पहुंचे।
ज्वाली- नूरपुर क्षेत्रवासी पिछले 15 सालों से इस सेवा दल को सहयोग करते आ रहे हैं। ज्वाली- नूरपुर सेवा दल ब्रांच सदस्य कश्मीर पहलगाम यहां यह अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगर लगाया जाता है वहां अपनी सेवा देने भी जाते हैं ।
बाबा बर्फानी सेवा दल ट्रस्ट रजिस्टर फगवाड़ा सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि हम रघु महाजन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं जोकि विशेष हमारा सहयोग देने के लिए ज्वाली नूरपुर से यहां पधारे हैं साथ में ही हम इनकी सारी टीम का भी धन्यवाद करते हैं।
बाबा बर्फानी सेवा दल ट्रस्ट रजिस्टर ब्रांच अध्यक्ष रघु महाजन ने कहा कि बाबा बर्फानी सेवा दल का हमारा अमरनाथ यात्रा का 15 वां लंगर पहलगाम में लगने जा रहा हैं। हमारी टीम ज्वाली और नूरपुर से इनका सहयोग करने के लिए 2007 से जुड़ी हुई हैं। हमारे साथ काकू,राकेश, बंटी,राकेश,विजय मुकेश भी इस कार्य में शामिल हैं। हम भी मिलकर ज्वाली वासी, नूरपूर वासी सहयोग करते हैं। पिछले 15 सालों से इसी तरह सहयोग करते आ रहे हैं। हम क्षेत्रवासियों के इस सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।
