नाहन : देवेन्द्र कुमार -जिला परिषद सिरमौर की एक बैठक आज जिला परिषद भवन नाहन में आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने की । बैठक में सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों व समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
बैठक में न आने वाले अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
मीडिया को जानकारी देते हुए जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा कन्याल ने बताया कि बैठक में विभाग के उच्च अधिकारी लगातार नदारद रहते हैं । जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों व समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हो पा रहा हैं । जिसको लेकर अब संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया जाएगा । उन्होंने बताया कि कई समस्याएं तो सालों से यहां बैठक में लगातार उठाई जा रही है, लेकिन कोई समाधान ना होने से जहां जनता चुने हुए अपने प्रतिनिधियों से सवाल पूछती है तो वहीं जिला परिषद सदस्य अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते करवाते थक चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लाखों-करोड़ों परियोजनाओं पर खर्च रहे है, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ रही है । जिसको लेकर अब जिला परिषद ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।
