अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश सहित किन्नौर जिला में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली हैं। मौसम के करवट बदलते ही किन्नौर जिला में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया हैं वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं।
किन्नौर ज़िला में लगातार 26 अप्रैल शाम से ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया था। ऐसे में बारिश व बर्फबारी के लिए सहायक आयुक्त किन्नौर राजेंद्र गौतम ने अलर्ट जारी किया हैं। जारी किए गए अलर्ट के तहत 5 मई तक ज़िला में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई हैं। इसी को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफर सफर न करने की हिदायत भी दी गई हैं। वहीं प्रशासन ने बिना अनुमति के पहाड़ो पर साहसिक खेलों से जुड़ी गतिविधियों को करने से भी रोक लगाई है ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
फ़िलहाल किन्नौर के ऊंचाई वाले पहाड़ो पर बर्फबारी व ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों मे भी बर्फबारी की सूचना मिली हैं। ऐसे में बारिश व ऊंचे ग्रामीण इलाकों मे बर्फबारी के चलते किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और जनजीवन सामान्य चल रहा हैं।
