राकेश, ऊना: कारगिल विजय दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को ऊना के एमसी पार्क में जिला प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों की ओर से संयुक्त रूप से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं एडीसी महिंदर पाल गुर्जन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित पूर्व सैनिकों व सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पहले शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलवाई गई जिसके बाद बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती सहित प्रशासनिक अधिकारियों एक्स सर्विसमैन की ओर से शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को नमन किया। सतपाल सत्ती ने कहा कि सेना के जवानों की बदौलत ही देश के नागरिक अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। कारगिल का युद्ध एक बहुत ही मुश्किल युद्ध था लेकिन भारतीय सेना ने अपने जज्बे से इस युद्ध को जीतकर आतंकियों को अपनी सीमाओं से खदेड़ा।
वहीं प्रशासनिक अधिकारी महिंदर पाल गुर्जन ने बताया की कारगिल विजय दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदी स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई हैं। कारगिल युद्ध में 572 सैनिक शहीद हुए थे जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 सैनिक थे और ऊना जिला के 2 सैनिक थे जिनमें शहीद कैप्टन अमोल कालिया और मनोहर लाल भी शामिल थे।
बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई हैं। राष्ट्र निर्माण में शहीदों के योगदान को रेखांकित किया और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से सीख लेने का आह्वान किया गया हैं। सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों व सैनिकों के लिए कल्याण के लिए बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सैनिक वर्ग को किसी प्रकार की दिक़्क़त न हो।
