अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर में राजकीय माध्यमिक बाल स्कूल के खेल मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ध्वजा रोहण किया ।
जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लगातार विकसित होता प्रदेश है और आने वाले समय में विश्व स्तर पर इस राज्य की एक अलग पहचान होगी। हिमाचल दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ.यशवंत सिंह परमार को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज छोटी- छोटी रियासतों को एक करके राज्य बना है जो दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही हैं।
