बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- जिला मुख्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इससे पहले मंत्री जगत सिंह नेगी शहीद स्मारक बिलासपुर में शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाए गए हैं। वहीं, किसान, बागवानों के हितों को देखते हुए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। ताकि हर वर्ग को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन की मांग को भी बहाल किया है। जिसका लाभ लाखों कर्मियों को मिलेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं।
