राकेश, ऊना: 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना आ रहे है। यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री जहां बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास करेंगे तो वहीं उनकी ओर से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। अपने 1 दिन के हिमाचल प्रवास के दौरान पीएम मोदी पहले ऊना आएंगे और उसके बाद चंबा का भी दौरा करेंगे। गौरतलब है कि इस दौरान वह ऊना में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते है, चंबा में भी वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए पूरे देश में मिले तीन ड्रग पार्क में से एक ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा को देने को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने इस ड्रग पार्क के शुरू होने पर दवाओं के कच्चे माल पर से
