बिलासपुर :सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर पुलिस ने किरतपुर नेर चौक फोरलेन पर गश्त को तेज कर दिया है।अब 1033 एनएचएआई की गाड़ी के माध्यम से पुलिस की दो टीमें गरमोड़ा से लेकर ब्लोह टोल प्लाजा तक रात दिन गश्त कर रही है ।
एएसपी शिवकुमार चौधरी का कहना ये
बता दे कि कुछ दिनों पहले नकाबपोश द्वारा एक गाड़ी पर ह+मला करने का मामला सामने आया था,जिसकी शिकायत पीड़ित ने ऑनलाइन के माध्यम से करवाई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए बिलासपुर की पुलिस ने छानबीन शुरू की और खुद एएसपी रात के समय अपनी टीम के साथ गश्त पर निकल रहे हैं और नकाबपोशों की तलाश कर रहे हैं।एएसपी शिवकुमार चौधरी ने बताया कि अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है कि किसी गाडी पर नकाबपोशों के द्वारा डंडों से ह+मला किया गया हो,लेकिन ढाबों पर पूछताछ के दौरान तीन दिनों पहले कुछ शरारती पर्यटको द्वारा नशे की हालत में सड़क पर हुडदंग मचाया गया था,लेकिन उनके द्वारा किसी गाड़ी को कोई नुकसान नही पहुंचाया था । उस मामले पर भी पुलिस द्वारा कारवाई की जा रही है ।
वही शिकायत कर्ता को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, मौके पर उनके साथ जाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
