By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजरी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ये
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजरी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ये
himachalpolitical

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष की गैरहाजरी पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा ये

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/12/17 at 9:19 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-तपोवन विधानसभा भवन में बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में सर्वदलीय बैठक रखी गई थी। बैठक साढ़े बारह बजे रखी गई थी,लेकिन बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नहीं पहुंचे।हालांकि उनका एक बजे तक इंतजार किया गया और जब उनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते बैठक में आने के लिए असमर्थता जताई।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बैठक में आने की सहमति दी थी,विधानसभा सचिवालय ने भी सोमवार को नेता प्रतिपक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने आने की बात कही थी।एक बजे तक नेता प्रतिपक्ष का इंतजार करने के बाद जब उनसे दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने सर्वदलीय बैठक में आने की असमर्थता बताई कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान साढ़े बारह बजे पहुंच चुके थे और बैठक में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और उपाध्यक्ष भी पहुंचे थे तथा हमने बैठक में संबंधित विषयों पर चर्चा की है।

बुधवार के बिजनेस को दी एपू्रवल,लग रहे दोनों दलों के विषय

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बुधवार के बिजनेस को मैंने एपू्रवल दे दी है,दोनों दलों के विषय सत्र में लग रहे हैं। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) की भी शुरूआत हो रही है,उम्मीद अगले चार दिनों तक सत्ता पक्ष और विपक्ष हिमाचल प्रदेश के विषयों पर चर्चा करेंगे और उसके सार्थक परिणाम निकलेंगे।विपक्ष के सर्वदलीय बैठक में न आने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र से पहले के प्रयास हमने करके देख लिए,अब कल सत्र के दौरान भी प्रयास करके देखेंगे।हमारा दायित्व नियमों के अनुसार सदन को चलाना है, उसे मैं चलाउंगा, उसे मैं अवरुद्ध नहीं होने दूंगा।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह पहली बार नहीं,बल्कि दूसरी बार हुआ है कि विपक्ष सर्वदलीय बैठक से अनुपस्थित रहा हो।चौहान ने कहा कि सर्वदलीय बैठक का बायकाट करके विपक्ष ने न केवल विधानसभा अध्यक्ष का अनादर किया है,बल्कि जो संसदीय प्रणाली है,जो प्रथाएं बनी हैं,उनका भी अनादर किया है।चुने हुए प्रतिनिधियों को पुराने समय से चली आ रही परंपराओं को निभाना सभी का दायित्व है। हम सबकी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है,लेकिन स्पीकर कक्ष में बैठकर सर्वदलीय बैठक में अपनी बात और विरोध को रखा जा सकता है।विपक्ष का सर्वदलीय बैठक में न आना दुर्भाग्यपूर्ण है,मुझे लगता है कि यह उनकी बहुत बड़ी गलती है, लेकिन मैं चाहूंगा कि कल से सत्र में आकर भाजपा के विधायक सदन में आकर अपनी बात रखें।
विपक्ष न आए तो बैठक का नहीं औचित्य

सर्वदलीय बैठक बुलाना विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार है, यदि विपक्ष के नेता या विधायक बैठक में नहीं आएगा तो इस बैठक को रखने का कोई औचित्य ही नहीं है। मैंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि दूसरी बार सर्वदलीय बैठक से विपक्ष अनुपस्थित रहा है, तो इसका औचित्य कुछ नहीं रह जाता।

भाजपा राज में 3 दिन का हुआ था शीतकालीन सत्र

शीतकालीन सत्र अमूमन 4 से 5 दिनों का रखा जाता है, क्योंकि पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। होटलों की उपलब्धता की समस्या रहती है।भाजपा के समय तो 3 दिन का भी शीतकालीन सत्र रखा गया है। एजेंडा होगा और भाजपा कहती है कि इसे बढ़ाया जाए तो बढ़ाया जा सकता है। मानसून सत्र भी 5 से 6 दिन का होता था,सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 10 दिन का सत्र रखा और भाजपा के कहने पर एक दिन बढ़ाकर उसे 11 दिन किया।

TAGGED: Dharamshala All party meeting
Chandrika December 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजेंद्र राणा ने सहकारी बैंकों में बड़े घोटाले के लगाए आरोप… केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग
Next Article ओवर की चौथी गेंद पर गश खाकर गिरा गेंदबाज.. उपचार के दौरान तोड़ा दम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?