नीरज डोगरा, शिमला: देश की एकलौती महिला प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी की 38वीं पुण्यतिथि पर देश प्रदेश में आज उन्हें याद किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ओर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर शिमला उपायुक्त आदित्य नेगी के साथ आला अधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर इंदिरा गांधी को याद किया ओर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का हिमाचल प्रदेश से खास नाता रहा है। इंदिरा गांधी जी वह शख्सियत हैं, जिन्होंने शिमला के इसी ऐतिहासिक रिज मैदान से 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी।
