राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते हरोली विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि इस सीट पर जहां कांग्रेस की तरफ से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री चुनावी मैदान में है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बार फिर से हरोली विधानसभा से प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। दोनों ही उम्मीदवारों के बीच मुकाबला यहां कांटे की टक्कर का है और ऐसे में दोनों ही दल है यहां पर जीत को लेकर अपनी जोर आजमाइश करते हुए नज़र आ रहे हैं।
वहीं हरोली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार को अब हरोली से ही शिवसेना प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले जयदत्ता ने नामांकन वापसी के बाद अपना समर्थन दिया है ।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम कुमार ने इसके लिए शिवसेना शिंदे पार्टी का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने इस तालमेल से भारतीय जनता पार्टी के हरोली विधानसभा में और मजबूत होने का भी दावा किया है।
बता दें कि हरोली में भारतीय जनता पार्टी इस बार विजय पताका फहराने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही है । पार्टी की जनसभा और नुक्कड़ सभाओं में भी लोग खुलकर आ रहे हैं । इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामकुमार ने पिछले 5 वर्ष के दौरान जयराम सरकार की ओर से किए गए कार्य के आधार पर भारी जनसमर्थन मिलने का भी दावा किया । उन्होंने इस बार यहां से जीत का परचम लहरा दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में भूमिका निभाने का भी दावा किया ।
