सोलन : योगेश शर्मा- देश भर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को मनाया जा रहा है और उन्हें याद किया जा रहा है । हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में भी कांग्रेस स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें याद किया गया, जहां पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार समेत कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए आएं आगे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है । शिवकुमार ने कहा कि जिस तरह से आज देश में माहौल बिगड़ता जा रहा है वह गलत है। उन्होंने कहा कि आज देश को बांटने का काम किया जा रहा है। शिव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सब लोग देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आगे आएं।
शिव कुमार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में भी बात करते हुए कहा कि भारत को जोड़ने के लिए राहुल गांधी ने जिस तरह से यात्रा की है उसे देशभर में साथ मिला है और एक संदेश देश को जोड़ने का लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि अब भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा के तहत घर-घर जाकर कांग्रेस के लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे और इस अभियान को भी सफल बनाएंगे।
