मंडी : परी शर्मा – मंडी जिले के सराज घाटी में गुब्बारें के साथ बंधा एक पाकिस्तानी नोट मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि कर जानकारी दी है कि नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इस नोट के अलावा और कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली है।
मंडी जिले में 7 रंगबिरंगे गुब्बारों के गुच्छे के साथ बंधा एक पाकिस्तानी करंसी नोट मिला है। सराज के बगस्याड़ के साथ लगती ग्राम पंचायत शरण के गांव भुरनी में यह नोट गुब्बारे के साथ मिला है। पुलिस ने गुब्बारों और नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस टीम जंजैहली कर रही है छानबीन
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जंजैहली में गुब्बारे के साथ 10 रूपयें का नोट बरामद हुआ है। गुब्बारे के साथ आए पाकिस्तान के नोट पर जांच चल रही है। एसपी ने बताया कि सर्च में किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुई है। यह जांच का विषय है, जिसकी पुलिस टीम जंजैहली छानबीन कर रही है।
