By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर जिला में बर्फ़बारी बनी आफ़त, जनजीवन अस्तव्यस्त,सड़क मार्ग अवरुद्ध, बिजली भी हुई गुल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर जिला में बर्फ़बारी बनी आफ़त, जनजीवन अस्तव्यस्त,सड़क मार्ग अवरुद्ध, बिजली भी हुई गुल
himachal

किन्नौर जिला में बर्फ़बारी बनी आफ़त, जनजीवन अस्तव्यस्त,सड़क मार्ग अवरुद्ध, बिजली भी हुई गुल

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/30 at 4:17 PM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में बीते 2 दिनों से खराब मौसम के चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ चुकी हैं। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही हैं। वहीं बात अगर प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की कि जाए तो किन्नौर में भारी बर्फबारी के चलते अब लोगों की परेशानियां बढ़ चुकी हैं। बर्फ़बारी के चलते जहां सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुके हैं तो वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई हैं। बर्फ़बारी के बीच कड़कड़ाती ठंड में लोगों को बिना लाइट के ही रहना पड़ रहा हैं।
जिला किन्नौर में रविवार रात से ही बर्फबारी का दौर जारी है जो अबतक भी लगातार बर्फबारी हो रही हैं। बर्फबारी के चलते किन्नौर के लगभग सभी सड़क संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिली हैं और पैदल मार्ग भी अब बर्फबारी के बाद फिसलन भरे हो चुके हैं। ऐसे में किन्नौर प्रशासन ने लोगों को एतिहायत बरतने की सलाह दी हैं।
जिला किन्नौर के आसरंग, लिप्पा, नेसँग, छितकुल, रकछम कल्पा मे करीब 3 फिट बर्फबारी की सूचना मिली हैं। वहीं निचले इलाकों में करीब 2 फिट के आसपास बर्फबारी हुई हैं जिसके चलते अब वाहनों के टायर भी थम चुके हैं।  जिला में बर्फबारी के चलते फिलहाल किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं लेकिन बर्फबारी के चलते कुछ एक पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों के फ़सने की सूचना मिली हैं। जिन्हे प्रशासन ने रेस्क्यू किया हैं। इन दिनों जिन भी पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटक ठहरे हुए हैं वहीं ठहरने की सूचना दे दी है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।
जिला में जनवरी माह की यह छठवीं बर्फबारी है जो सबसे अधिक हुई हैं।  इस बर्फबारी से जिला के बागवानों व किसानों को अब सिंचाई से निजात मिलेगी। वहीं बागवानी क्षेत्र के लिए यह बर्फ अमृत से कम नहीं हैं क्योंकि बर्फबारी के बाद अब सेब के बगीचों मे चिलिंग आवर का समय भी पूरा होगा।
TAGGED: disrupted, electricity, failed, Kinnaur, local, roads blocked, snowfall
admin January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केन्द्र बजट को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी पर बीजेपी शिमला सह मीडिया प्रभारी का पलटवार
Next Article महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोलन में कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?