By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नामांकन के आखिरी दिन उमड़े उम्मीदवार, AAP और CPI (M) ने दाखिल किया पर्चा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > नामांकन के आखिरी दिन उमड़े उम्मीदवार, AAP और CPI (M) ने दाखिल किया पर्चा
electionhimachalpolitical

नामांकन के आखिरी दिन उमड़े उम्मीदवार, AAP और CPI (M) ने दाखिल किया पर्चा

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/10/25 at 3:32 PM
Share

संजु चौधरी,शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन के आखिरी दिन है। नामांकन के अंतिम दिन आज आम आदमी पार्टी व सीपीआईएम प्रत्याशीयों ने शिमला में अपना नामांकन भरा। आम आदमी पार्टी के शिमला शहरी से चमन राकेश आजटा, शिमला ग्रामीण से प्रेम ठाकुर और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से राजेश चानना ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सीपीआईएम के पूर्व में शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने नामांकन दाखिल किया और जीत का दावा किया।

आम आदमी पार्टी के शिमला शहरी से प्रत्याशी चमन राकेश आजटा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में ओपीएस बहाल कर दी गई है अब हिमाचल की बारी हैं। जनता बीजेपी-कांग्रेस की सरकार से तंग आ गई हैं। शहर में बदलाव की जरूरत हैं। आम आदमी पार्टी बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए काम कर रही है। शहर में ट्रेफिक की समस्या, पानी व अस्पतालों में इलाज के लिए आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी जब चुनाव मैदान में उतरा है तो अवश्य आम लोगों के लिए काम किया जाएगा।

सीपीआईएम प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर ने भी शिमला शहरी विस क्षेत्र से नामांकन भरा। सीपीआईएम की रैली एजी चौक से ढ़ोल नगाड़ो के साथ उपायुक्त कार्यालय तक आई। इस दौरान टिकेंद्र पंवर ने कहा कि वह शिमला के उपमहापौर रहते हुए स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट लाए लेकिन वर्तमान सरकार ने स्मार्ट सिटी के पैसे को फिजूल में जंगलो में गमले लगाने में खर्च कर दिया। उन्होंने कहा कि शिमला को शिमला बनाए रखने की जरूरत है और जनता के समर्थन के बाद वह चुनाव मैदान में उतरें हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने के बाद पार्टी छोड़कर गौरव शर्मा ने निर्दलीय नामांकन आज भरा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हैं, तो वह शहर की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।

TAGGED: AAP, Candidate, CPI (M), nomination
admin October 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नामांकन के आखिरी दिन हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी का नाम हुआ फाइनल
Next Article CM जयराम की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने भरा नामांकन, दिखाया शक्ति प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में पात्र परिवारों को ही मिलेगा बीपीएल का लाभ, पंचायत स्तर पर हो रही जांच 

Ago

पूर्व सैनिकों के सम्मान और कल्याण को नई दिशा, 1.33 लाख सैनिकों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

Ago

जापान रवाना हुए हिमाचल के 44 मेधावी इंजीनियरिंग विद्यार्थी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Ago

भक्ति और संस्कृति के रंग में सराबोर रहा नूरपुर, राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य समापन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?