विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के उन्नाव जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में छिन्नमस्तिका जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारियों की ओर से की गई।चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर माता की विशेष पूजा अर्चना की और हवन कुंड में पूर्ण आहुतियां डाल सुख समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर आप मंदिर में 24 घंटे से लगातार चल रहे हवन का समापन भी शुक्रवार सुबह के समय हुआ। इसके बाद चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आलू पूरी, खीर और केले का प्रसाद वितरित किया।छिन्नमस्तिका जयंती पर पंजाब सहित अन्य राज्यों से माता के श्रद्धालु भी विशेष रूप से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
मंदिर न्यास की ओर से माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बाबा श्री माई दास सदन में कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों सचिन कालिया, विनोद कालिया, भारत भूषण कालिया,नवीन कालिया और पुनीत कालिया ने सभी को माता की जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि पुजारियों ने इस मौके पर हवन कुंड में आहुतियां डाल कर भक्तों की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
