By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन…लोग परेशान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन…लोग परेशान
himachalNews

हाईवे पर भूस्खलन के कारण फंसे 500 से ज्यादा वाहन…लोग परेशान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/05 at 2:45 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – बीती रात हुए भारी भूस्खलन के कारण बाधित हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। 500 से ज्यादा छोटे-बड़े वाहन जाम में बीती रात से फंसे हुए हैं।

चार मील के दोनों तरफ लगा कई किलोमीटर तक लंबा जाम

बता दें कि बीती रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चार मील के पास भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया है। यहां फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग का कार्य चल रहा था। लेकिन रात को कार्य बंद था और रात के समय पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा आकर जमींदोज हो गया। इस मलबे में यहां कार्य पर लगी बहुत सी मशीनरी भी दब गई। लेकिन किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। रात को ही मशीनरी को तैनात करके मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि उसे हटाने में अभी लंबा समय लग सकता है। एएसपी मंडी सागर चंद ने बताया कि करीब 50 मीटर एरिया तक मलबा फैला हुआ है। यहां काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यह बहुत बड़ा भूस्खलन है और इतना बड़ा भूस्खलन इस क्षेत्र में पहले नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जो छोटे वाहन हैं उन्हें मंडी से वाया कटौला कुल्लू और पंडोह से वाया चैलचौक डडौर भेजा जा रहा है। बड़े और मालवाहन वाहन अभी भी जाम में फंसे हुए हैं।

आज शाम तक हाईवे को बहाल करने की कोशिश

वहीं, जाम में फंसे लोग भी हाईवे की बहाली के इंतजार में हैं। केरला से घूमने आए पर्यटक ने बताया कि वो बीती रात से परिवार सहित जाम में फंसे हैं। वहीं, सामान लेकर जा रहे चालक ने बताया कि उसने कुल्लू सब्जी पहुंचानी है लेकिन जाम खुलने के बाद ही गाड़ी आगे ले जा पाएगा। इन्होंने प्रशासन से मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाने की अपील की है।

TAGGED: Mandi Heavy landslide
Chandrika May 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी पंडोह का सफर फिर बना जानलेवा… रात करीब लगभग 1 बजे फिर हुआ लेंसलाइड
Next Article छिन्नमस्तिका जयंती पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में हुई विशेष पूजा, प्रसाद में लगाए गए 56 भोग,बांटा गया प्रसाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?