संजीव महाजन,नूरपुर: एकल विद्यालय के भाग नूरपुर संच ज़सूर के सौजन्य से संच प्रमुख सोनिया देवी की अगुवाई में रविवार को एकदिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कमनाला में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं में कबड्डी, कुश्ती, लंबी दौड़, लांग व हाई जंप पांच प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई।
इस प्रतियोगिता में कुश्ती में केशव, सचिन, विशाल ओर लड़कियों की 100 मीटर लंबी दौड़ में रुचिका, मानवी, राधिका व प्रियंका विजेता रही। 400 मीटर दौड़ में अक्षरा, मौली और अंजली ने बाजी मारी। इस अवसर पर कमल किशोर, संतोष कुमार, बलदेव सिंह, जगदेव सिंह, नरेश कुमारी व सोनिया देवी भी मौजूद रहे।
