By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए विपक्ष कर रहा वॉकआउट,सत्ता में रहते हुए नहीं आई आउटसोर्स कर्मियों की याद:सीएम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए विपक्ष कर रहा वॉकआउट,सत्ता में रहते हुए नहीं आई आउटसोर्स कर्मियों की याद:सीएम
himachalpolitical

उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए विपक्ष कर रहा वॉकआउट,सत्ता में रहते हुए नहीं आई आउटसोर्स कर्मियों की याद:सीएम

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/04/04 at 5:55 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के 14 वें दिन आज प्रश्नकाल से पहले विपक्ष ने नौकरी से निकाले जा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव सदन में लाया जिस विधानसभा अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। चर्चा न मिलने के कारण विपक्ष ने बिफर कर वॉकआउट कर दिया। वहीं विपक्ष के वॉकआउट को सीएम ने गैर जरूरी करार दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल बीजेपी की सरकार रही लेकिन आउटसोर्स कर्मियों के लिए कुछ नहीं किया। विपक्ष को अब आउटसोर्स कर्मियों की याद आई हैं। विपक्ष ने उनका बजट भाषण नहीं सुना हैं। सरकार आउटसोर्स और करुणामुलक नौकरियों पर विचार कर रही हैं। विपक्ष जब सत्ता से बाहर हुआ तब उन्हें ये याद आ रहा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए वॉकआउट कर रहा हैं।
वहीं सीएम के सदन में उपस्थित न होने पर व राहुल गांधी के साथ सूरत कोर्ट जाने को लेकर विपक्ष के आरोपों के जवाब में सीएम ने कहा कि राहुल गांधी देश की सबसे पुरानी पार्टी के शीर्ष नेता हैं। जब परिवार में किसी पर विपदा आती है तो पूरा परिवार इकट्ठा होता हैं। पूर्व सीएम भी इस तरह जाते थे उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
वहीं आज सदन में नशे को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से संकल्प लाया गया, जिसमें नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए कानून को सख्त करने का प्रस्ताव रखा गया हैं। फिलहाल इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत भी हुई हैं। बढ़ते नशे पर रोक लगाने के मकसद से कानून को सख्त करने के लिए सरकार ने यह संकल्प लाया हैं।
TAGGED: attendance, Opposition, outsourced workers, register, remember, Shimla, walkout
admin April 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीएम सुक्खू के ओएसडी रितेश कपरेट से मिलने सचिवालय पहुंचे परिजन व गांव के लोग, उपलब्धि देख हुए भावुक
Next Article कांगड़ा चाय को मिला जी आई टैग,अब विदेशों तक बनेगी पहचान,आशीष बुटेल ने यूरोपियन यूनियन का जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?