ब्यूरो, शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ओएसडी रितेश कपरेट से मिलने के लिए मंगलवार को उनके परिजन ओर गांव के लोग सचिवालय पहुंचे। यहां रितेश कपरेट के कार्यालय में पिता हरिमन कपरेट सहित गांव के लोगों ने उन्हें शॉल टोपी पहनाकर सम्मानित किया ओर उन्हें बधाई दी । इस दौरान क्षेत्र के लोगों के साथ ही उनके परिवार के लोग भावुक भी नजर आए।
बेटे की उपलब्धि पर पिताहरिमन कपरेट खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेटे का इस पद पर पहुंचना गौरव का क्षण हैं। यह केवल उनके परिवार के लिए नहीं बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा गांव के लोगों को भी जल्द सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए आश्वासन मिला हैं।
रितेश कपरेट ने छात्र राजनीति से की थी राजनीतिक सफर की शुरुवात
बता दें कि रितेश कपरेट कांग्रेस के केंद्रीय संगठन और प्रादेशिक संगठन के साथ सरकार का सामंजस्य देख रहे हैं और कांग्रेस के पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। रितेश कपरेट मूल रुप से जिला शिमला के कोटखाई से संबंध रखते हैं। कपरेट ने कांग्रेस में छात्र संगठन एनएसयूआई से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस संगठन में चुनाव के जरिए हुई नियुक्तियों में रितेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चुनकर आए थे।
इस दौरान युवा संगठन में चुनकर आए अन्य प्रतिनिधि अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रघुबीर सिंह बाली और आशीष बुटेल पहले ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा हैं। इस कड़ी में रितेश कपरेट का नाम भी अब जुड़ गया हैं। रितेश कपरेट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष थे, तब रितेश कपरेट महासचिव के रूप में उनके साथ अटैच थे और उनके सभी कार्यक्रम भी कॉर्डिनेट कर रहे थे।
