बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है। इस बजट में हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। वहीं, विपक्ष बजट को लेकर आम जनता को गुमराह कर रहा है। यह बात बात बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा ने कही।
रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से टैक्स में राहत दी गई है। वहीं, नई योजनाओं को बजट मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली रेलवे लाईन को भी बजट मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास किया है। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया है, ताकि पात्र को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा।
