By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जुखाला कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद करने के निर्णय पर बढ़ा विरोध, शिक्षा व्यवस्था बचाने की उठी मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जुखाला कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद करने के निर्णय पर बढ़ा विरोध, शिक्षा व्यवस्था बचाने की उठी मांग
himachal

जुखाला कॉलेज में विज्ञान संकाय बंद करने के निर्णय पर बढ़ा विरोध, शिक्षा व्यवस्था बचाने की उठी मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/10 at 5:30 PM
Share

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: जुखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम वर्ष के दाखिले रोकने और विज्ञान संकाय को समाप्त करने के प्रस्तावित निर्णय को लेकर विरोध तेज हो गया है। सामाजिक संस्था सेव माउंट संगठन ने इस फैसले को ग्रामीण विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस कदम से क्षेत्र के अनेक छात्रों की उच्च शिक्षा प्रभावित होगी और उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

बिलासपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान सेव माउंट संगठन के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि जुखाला कॉलेज आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है।यहां पढ़ने वाले अधिकांश छात्र सीमित संसाधनों वाले परिवारों से आते हैं और उनके लिए दूर के कॉलेजों में जाकर पढ़ाई करना आसान नहीं है।ऐसे में प्रथम वर्ष में प्रवेश बंद करना और विज्ञान संकाय को समाप्त करना शिक्षा के अवसरों को सीमित करने जैसा है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।यदि विद्यार्थियों को उचित सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।उन्होंने जुखाला कॉलेज की छात्रा अदिति ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत से प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। यह साबित करता है कि ग्रामीण युवाओं में आगे बढ़ने की पूरी क्षमता मौजूद है।सेव माउंट संगठन का मानना है कि विज्ञान संकाय बंद होने से विद्यार्थियों को अन्य शहरों या दूरस्थ शिक्षण संस्थानों का रुख करना पड़ेगा, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। संगठन ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से अपील की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा जुखाला कॉलेज में विज्ञान संकाय और नए प्रवेश की व्यवस्था बहाल की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

TAGGED: Bilaspur Jukhala College
Chandrika June 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Next Article स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?