By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विपक्ष तथ्यों के साथ आए विधानसभा, अखबारों की सुर्खियां बटौरने के लिए सदन से न करे वॉकआउट:सीएम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विपक्ष तथ्यों के साथ आए विधानसभा, अखबारों की सुर्खियां बटौरने के लिए सदन से न करे वॉकआउट:सीएम
himachalpolitical

विपक्ष तथ्यों के साथ आए विधानसभा, अखबारों की सुर्खियां बटौरने के लिए सदन से न करे वॉकआउट:सीएम

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/09/18 at 6:05 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र की आज से शुरुवात हो गई हैं। सत्र से ठीक पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई। इस बैठक में सत्र के दौरान विपक्ष की किए जाने वाले प्रहार को लेकर जवाबों को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष जब आपदा थी तो लगातार मानसून सत्र बुलाके जाने का अनुरोध कर रहा था। यदि उस आपदा के समय में मानसून सत्र को बुलाया जाता तो मानसून प्रभावितों की किस तरह मदद होती।
उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस कर्मचारी व अधिकारी आपदा प्रभावित परिवारों की मदद में लगे हुए थे। इस लिए स्तिथि समान्य होने के बाद हमने मानसून सत्र बुलाया हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के पास अपनी बात विधान सभा में रखने का मौका हैं।हम चाहेंगे कि वह तथ्यों के साथ अपनी बात सदन में रखें और कितना पैसा भारत सरकार से मिला वह पूरे सदन को जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता भी यह जानना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल अखबारों में सुर्खियां बटोरने के लिए सदन से वॉक आउट न करें । अपनी पूरी बात आराम से रखें और हमारी भी पूरी बात सुने। यही सोच के सदन में न आए की हमें केवल वॉक आउट करने के लिए आना हैं। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए   तैयार हैं। मैं एक बार फिर उनसे अनुरोध करूंगा कि आप तथ्यों के साथ सार्थक चर्चा कीजिए ।
सीएम ने कहा कि आज हमें  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनाई गई  सब कमेटी  जिसमें सदस्य अनिरुद्ध सिंह और चंद्र कुमार हैं उन्होंने श्वेत पत्र को लेकर रिर्पोट सौंपी हैं। वह उस रिपोर्ट को अभी अध्यन करेंगे और जिस दिन उसे विधान सभा पटल पर प्रस्तुत करेंगे उस दिन प्रेसवार्ता के माध्यम स बताएंगे कि कितना कू प्रबंध पिछली सरकारों के समय में हुआ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार 75000 करोड़ का कर्ज 10000 करोड़ की लायबिलिटी हमारे ऊपर छोड़ कर गए हैं । सब चीज तथ्यों के साथ सामने आएंगी और  हमारी सरकार जनता के प्रति भी जवाब देय हैं और विपक्ष के प्रति भी जवाब देय रहती है लेकिन उनको पता तो लगना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 सालों में क्या करतूत की हैं।
प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने जो अखिल भारतीय भारतीय कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था हैं उसमें एक प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार से यह अनुरोध किया है कि हिमाचल में जो आपदा आई है उसको लेकर हिमाचल सरकार ने राज्य आपदा पहले ही घोषित कर दिया हैं। अब इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। इस संदर्भ में सीडब्ल्यूसी में एक प्रस्ताव भी पारित हुआ हैं।
TAGGED: Assembly, come, facts, newspaper headlines, Opposition, Shimla, walk out
admin September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बेटी के जन्म पर मनाईए खुशियां..उठाइए हिमाचल प्रदेश बालिका जन्म उपहार योजना का लाभ
Next Article मानसून सत्र का पहला दिन,विपक्ष ने नियम 67 के तहत लाया काम रोको प्रस्ताव,जानिए किस विषय पर मांगी चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?